हरिद्वार:  डिजिटल मीडिया (वेबपोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम) से जुड़े पत्रकारों ने अपनी चुनौतियों और हितों की सुरक्षा के लिए डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन किया है। शनिवार को हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कुणाल दरगन ने वर्तमान समय को डिजिटल मीडिया का बताया। एसोसिएशन का उद्देश्य जनसरोकारों की पत्रकारिता को बढ़ावा देना और पत्रकारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रधान टाइम्स के संपादक सचिन शर्मा ने भी इस कदम को महत्वपूर्ण बताया। अगली बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। बैठक में एमएस नवाज, नवीन चौहान, वासू राजपूत, हरि गौतम, और वैभव भाटिया सहित अन्य पत्रकारों ने भी विचार रखे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *