हरिद्वार:  पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित 4 दिवसीय 21वीं प्रादेशिक जनपदीय वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल,सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस बैंड धुन के बीच किया। इस दौरान आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।उद्घाटन के पश्चात जनपद वाहिनी टीमों द्वारा मार्च पास कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।एसएसपी ने मोमेंटो भेंटकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। खिलाड़ियांे को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि खेल का जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और बधाई दी।मेजबान टीम के कप्तान ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।तीन दिसम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता में जनपद वाहिनी की 16वॉलीबॉल टीम व 10सेपक टाकरा टीम के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।बॉलीबॉल के शुरूआती मैचों में मेजबान हरिद्वार व देहरादून ने शानदार जीत दर्ज की।सेपक टाकरा में उधमसिंह नगर और हरिद्वार ने जीत हासिल की।इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *