दिल्ली में कार में बम विस्फोट की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय के आदेश पर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। गुरुवार को एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सिटी क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस ने चिन्मय डिग्री कॉलेज से बसपा तिराहा तक फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिया। पुलिस ने जनता से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल सूचित करने की अपील की है।