हरिद्वार। मनरेगा लोकपाल व हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहसचिव राकेश चौधरी को राष्ट्रीय कवि संगम का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक गोष्ठी मे कवि दिव्यांश दुष्यंत व रमेश रमन ने पटका पहनाकर राकेश चौधरी को सम्मानित किया तथा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी।इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम देश भर में कवियों को खोजने और उन्हें मंच देने का काम करता है,ताकि वे राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दे सकें।राष्ट्रीय कवि संगम का इतिहास हिंदी साहित्य के पुनर्जागरण काल से जुड़ा है,जहां कवियों ने राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए कविताओं का सहारा लिया।राकेश चौधरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मुझे मिली है।उसका वे पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी से काव्य जगत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे तथा आने वाले समय में हरिद्वार में राष्ट्रीय कवि संगम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।गोष्ठी के दौरान कवियों ने काव्य पाठ भी किया।इस दौरान हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री विपिन चौधरी,गोष्ठी प्रमुख प्रभात रंजन,डा.प्रभात कौशिक,भूदत्त शर्मा,शशि रंजन,आशा साहनी,अभिषेक भारद्वाज,अपराजिता, वृंदा,मानसी,सन्नी मिश्रा,मीनाक्षी, कुसुम, अरविंद दुबे आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।