उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रदेश भर में रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, हरिद्वार में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग तथा आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नमामि गंगे घाट, चंडीघाट पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि स्वामी अनंतानंद जी महाराज और विशिष्ट अतिथि योगी रजनीश जी (अध्यक्ष ओम आरोग्यम योग मंदिर, हरिद्वार) द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर स्वास्तिक जैन ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आज से जनपद में कार्यक्रम की श्रृंखला शुरू की गई है। नमामि गंगे घाट पर आयोजित इस योगाभ्यास सत्र में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन योग अनुदेशकों द्वारा योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण परिवेश के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
योग कार्यक्रम में साधना सिंह (निदेशक संयोग रिजूवनेशन देहरादून) ने एक योग नृत्य भी प्रस्तुत किया। योगाभ्यास कु. अदिति, प्रतिभा, निशा भट्ट और निकुंज उपाध्याय द्वारा कराया गया। राष्ट्रीय सेविका समिति की तरुणी प्रमुख प्राची गुप्ता ने भी अपने सदस्यों के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. भास्कर, डॉ. अश्विनी, डॉ. विकास दुबे, डॉ. सुष्मिता, डॉ. नावेद, डॉ. विकास जैन, डॉ. प्रदीप, डॉ. दीक्षा, नागेश्वर उनियाल, प्रकाश उनियाल, राजेंद्र मिश्र, नवीन, दीपिका, अंजना धनौला, शेफाली, विनय, विनीत, मुनीराम, विक्रम समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग किया और योगाभ्यास में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अंत में, डॉ. स्वास्तिक जैन ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।