हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के आर्यनगर स्थित आवास पर गोवर्धन पूजा पूर्ण विधि-विधान और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक भी शामिल हुए। विधायक कौशिक ने कहा कि गोवर्धन पर्व साहस और धैर्य से निर्णय लेने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक, महंत रामरतन गिरी, और पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने विधायक को पटका व फरसा भेंटकर सम्मानित किया। पूजा के बाद अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *