हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के दयाल एनक्लेव, जमालपुर में सोमवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुमित चौधरी पुत्र पप्पन के रूप में हुई है।

​गोली लगने के बाद परिजन तुरंत उसे भूमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​घटना की सूचना मिलते ही कनखल और ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने अपनी टीम के साथ मामले की जानकारी जुटाई।

कनखल थानाध्यक्ष रविंद्र शाह के नेतृत्व में कनखल थाने की पुलिस ने दयाल एनक्लेव क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ-साथ मामले की गहन जांच में जुटी है। फिलहाल, हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *