करोड़ों हिंदुओं का,इस वर्ष हुआ नौवाँ सामूहिक तर्पण
हरिद्वार: अयोध्या फ़ाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती मीनाक्षी शरण ने देश विदेश से आए हिंदुओं और हिंदू संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ हरिद्वार के चण्डी पाट पर इस वर्ष नौवाँ सामूहिक तर्पण किया।मीनाक्षी शरण गत 9वर्षों से,सर्व पितृ अमावस्या पर धर्मरक्षा में बलिदान हुए अज्ञात हिन्दुओं के सामूहिक तर्पण का आयोजन कर रही हैं।जिन करोड़ों हिंदुओं ने इतना लंबा धार्मिक संघर्ष कर के हमें हिन्दू होने का सौभाग्य दिया,उन पितरों के ऋण आज भी हिंदू समाज पर बकाया हैं।उन्हीं करोड़ों हिंदुओं के हजारों वर्षों के संघर्ष के कारण आज भारत अपने मूल स्वरूप में जीवित है,अगर आगे भी एक जीवित सभ्यता के रूप में रहना है,तो हिंदुओं को सनातन धर्म संस्कारों और अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूक होना ही होगा,उन करोड़ों पूर्वजों के बलिदान जीवित रखने के लिये उनके रुसामूहिक तर्पण करने ही होंगे जिन्होंने सनातन सभ्यता का अस्तित्व बनाए।चण्डी घाट पर मीनाक्षी शरण के साथ,देश के सभी क्षेत्रों से आए हिन्दू संस्थाओं के प्रतिनिधियों राजनीतिक सलाहकार निशीथ शरण,चंडीगढ़ से ब्रांड निर्माता व्यवसायी शिवानी सोही एवं गुरप्रताप सिंह सोही,श्रीमती और तिरलोक सिंह सोही,शाश्वत भारत ट्रस्ट देहरादून के संस्थापक डॉक्टर कुलदीप दत्ता,रिटायर्ड कर्नल विवेक गुप्ता,सीआईआई उत्तराखंड के अध्यक्ष, उद्योगपति अशोक कुमार विंडलस,हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक,डॉ.चारुदत्त पिगले एवं श्रीराम लुकतुके,हिंदू रक्षा मंच हिमाचल प्रदेश मंत्री कमल गौतम,डॉक्टर महेंद्र ठाकुर,कर्नल हनी बख्शी-पूर्व ख़ुफ़िया अधिकारी,कर्नल राजीव कोतवाल,अमृतसर से रणजीत सिंहजी कालरा,गढ़ सेना देहरादून के विमल उनियाल ,सनातन रक्षा बोर्ड के शैलेंद्रशैलेंदर डोभाल,दिल्ली से एडवोकेट श्रीमती अमिता सचदेव और लगभग 100बच्चों ने हरिद्वार के चंडी घाट पर करोड़ों बलिदानी हिंदुओं के सामूहिक तर्पण किये। सामूहिक तर्पण के इस पुण्य अभियान से हर वर्ष,देश-विदेश के कई संस्थान जुड़ रहे हैंहिंदू जनजागृति समिति, सनातन प्रभात,हिंदू रक्षा मंच हिमाचल,प्रयागराज में संत अशोक जी महाराज,हिंदू जागरण मंच उत्तर प्रदेश,हिंदू जागरण मंच उत्तराखंड,गढ़ सेना देहरादून,शाश्वत भारत ट्रस्ट देहरादून ,हिंदू युवा मोर्चा,छत्तीसगढ़,हिंद रक्षक मध्य प्रदेश, भारत रक्षा मंच उज्जैन,इटरनल हिंदू फाउंडेशन दिल्ली-मुंबई,पनुन कश्मीर जम्मू,सारस्वत कश्मीरी ब्राह्मण फाउंडेशन ,अरुन्धत्ति फाउंडेशन पुणे,देवदेवेश्वर संस्थान पुणे,संवेदना संस्थान हिमाचल,सिद्ध विद्या एसोसिएट्स मुंबई,अमिता सचदेव-एसोसिएट्स दिल्ली और विदेशों में कीनिया अयोध्या फ़ाउंडेशन नैरोबी शाखा,इंडोनेशिया,मलेशिया,थाईलैंड,ऑस्ट्रेलिया,लंदन,दुबई,कनेडा,सिंगापुर,में लाखों हिंदू इस अभियान को हिंदू जागृति के आंदोलन का रूप दे रहे हैं।जो अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतः सामूहिक तर्पण का आयोजन करते हैं।
स्वावलंबन आंदोलन को मिली नई गति-पूजा आसन बुनाई व माला निर्माण प्रकल्प का शुभारंभ

हरिद्वार: आत्म निर्भरता का पहला सोपान है स्वावलंबन और स्वावलंबन साधना का महत्त्वपूर्ण कड़ी है उन्नति का आधार।यानि हमारी आत्मिक उन्नति-गायत्री साधना से भौतिक उन्नति-स्वावलंबन पर आधारित है।देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में नवरात्र साधना के प्रथम दिन इसी भाव को मूर्त रूप से देते हुए साधना स्थली और स्वावलंबन के तहत पूजा आसन बुनाई तथा माला निर्माण के नवीन प्रकल्प का शुभारंभ हुआ।इन प्रकल्पों का उद्घाटन देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ.चिन्मय पण्ड्या एवं शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह प्रकल्प गायत्री परिवार की संस्थापिका स्नेहसलिला माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष को समर्पित है तथा इसके माध्यम से आत्मनिर्भरता,श्रमसंस्कृति व साधना की आवश्यकताओं को एक साथ जोड़ा गया है।इस अवसर युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि साधकों के लिए आसनों तथा मालाओं (साधना हेतु प्रयोग किये जाने वाला) का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास साधना में शुद्धता,श्रद्धा और संकल्प को और सुदृढ़ करेगा और स्वावलंबन आधारित यह प्रकल्प,पावन गुरुसत्ता की जीवन-दृष्टि को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।यह समाज में परिश्रम,आत्मनिर्भरता और संस्कारों के समन्वय का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करती है।युवा आइकॉन ने लोगों से इससे जुडक़र स्वावलंबन,साधना और सेवा के इस त्रैविध पथ को अपनाने के प्रेरित किया।यह प्रकल्प एक ओर साधना की गरिमा को बढ़ाएगा,तो दूसरी ओर स्वदेशी निर्माण और श्रमशीलता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ठोस कदम भी सिद्ध होगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण,विद्यार्थी,साधकगण एवं शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ परिजन उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारसन में स्वास्थ्य शिविर 470लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

हरिद्वार: जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है,जिसके तहत आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,नारसन में किया गया। इस अवसर पर श्रीमति नीशू राठी अध्यक्ष गन्ना समिति ने कहा कि आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल रहा है जिसमें स्वास्थ्य शिविरों में पहुंच रहें लोगों का उपचार निःशुल्क किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया,उन्होंने आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का अधिकाधिक लोगों को शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के सिंह ने अवगत कराया है कि आज आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में 470व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसमें एक्स-रे,आरकेएसके,एएनसी,आँखों की जाँच बाल रोग,दन्त चिकित्सा तथा विकलांग प्रमाण-पत्र आदि सुविधाओं का लाभ उठाया गया।इस अवसर पर डॉ.आर.के.सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,हरिद्वार,डॉ.अनील वर्मा,(अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार) ,डॉ.अचिन्तन गर्ग(चिकित्सा अधीक्षक),सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,नारसन,डॉ.अलका तोमर एवं डॉ.उसमान,चिकित्सा अधिकारी,अमरीश एवं कमलेश,फार्मेसी अधिकारी,अनुज भारद्वाज ,विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक,दिवांशु शर्मा,एकाउंट कम एडमिन ऑफिसर,आकाश सैनी ,कनिष्ठ सहायक,डॉ.विकास भट्ट,सीएचओ,डॉ.अमिता भारती,सीएचओ किशनपाल,आरकेएस काउन्सलर,एवं समस्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहें।