हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान परिषद ने हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹34 लाख का योगदान दिया।
संत समाज ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत कार्यों की निगरानी की।
मुख्यमंत्री धामी ने अखाड़ा परिषद के इस सहयोग की सराहना करते हुए इसे सेवा और संवेदना का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग न केवल पुनर्निर्माण में मदद करेगा, बल्कि प्रभावित लोगों को भी हिम्मत देगा। परिषद ने एक आपदा प्रभावित गांव को गोद लेने का भी संकल्प लिया।