हरिद्वार। वरिष्ठ यूकेडी नेता गोकुल सिह रावत हरिद्वार जिलाध्यक्ष चुने गए हैं।भूपतवाला स्थित होटल में यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता व जसवंत सिह बिष्ट के संचालन में संपन्न त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन में गोकुल सिंह रावत को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।अधिवेशन के दौरान जिलाध्यक्ष के लिए जसवंत सिंह बिष्ट ने गोकुल सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा,जिसका अनुमोदन लोकेश चौधरी,योगेश चौहान और पंकज सिंह बुटोला ने किया।चुनाव अधिकारी कमला बर्तवाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य आवेदन नहीं आया।गोकुल सिंह रावत’को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर गोकुल सिंह रावत का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय दल उत्तराखंड को लूटने का कार्य कर रहे हैं।उक्रांद ही राज्य की असली हितैषी पार्टी है। केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा कि उक्रांद 2027 के विधानसभा चुनाव’ में बेहतर प्रदर्शन करेगा। व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा,कॉरिडोर और मास्टर प्लान के नाम पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को उजाड़ने का प्रयास किया गया तो उक्रांद बड़ा आंदोलन करेगा।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। अधिवेशन में लोकसभा प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल,अनीता कोठियाल,महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति,देहरादून महानगर अध्यक्ष प्रवीण चंद रमोला,पूर्व महामंत्री रवि जैन,सुमित अरोड़ा,चंद्रशेखर गोस्वामी,दीक्षांत बिष्ट,रणजीत राव,बबीता शर्मा,कमला देवी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *