ईष्ट देवताओं का रूप धारण कर फिल्मी गानों पर नाचने वालों पर लगाया जाए प्रतिबंध: पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार: श्रीअखण्ड परशुराम अखाड़ा ने ईष्ट देवताओं का रूप धारण कर फिल्मी गानों पर नाचने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग शासन प्रशान से की।जल्द ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इसका विरोध किया जाएगा।अखाड़ा के पदाधिकारियों के माध्यम से मंदिरों में पोस्टर बैनर के माध्यम से जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान श्रीअखण्ड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि ईष्ट देवताओं का स्वरूप धारण कर धार्मिक मंचों पर प्रदर्शन करना बहुत गलत है।वर्तमान समय में जिस प्रकार त्यौहारों पर सार्वजनिक शोभा यात्राओं जागरण एवं भजन संध्याओं में ईष्ट देव का स्वरूप धारण कर नृत्य कराया जाता है।धार्मिक भावनाओं को आहत हो रही है।युवाओं एवं बच्चों में ईष्ट देवताओं के प्रति कहीं न कहीं असम्मान की भावना उत्पन्न होती है।जो आगे चलकर कर समाज में विकृत मानसिकता को जन्म देती है। पंडित अधीर कौशिक ने समाज से भी जागरूक रहनें की अपील की है।श्रीअखण्ड परशुराम अखाड़ा के संरक्षक बाबा हठयोगी ने कहा कि ऐसी भी जानकारियां मिल रही है कि सार्वजनिक शोभा यात्राओं,जागरण और भजन संध्याओं में ईष्ट देवताओं का स्वरूप धारण कर नशे में नृत्य किया जाता है। कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है।आयोजकों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।आयोजक जिस आस्था,श्रृद्धा और विश्वास से जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सार्वजनिक शोभा यात्राओं,जागरण एवं भजन संध्याओं का आयोजन करते है ऐसे नृत्य करने से उनका उद्देश्य कितना सफल होता होगा यह समझा जा सकता है।उन्होने कहा कि यदि ईष्ट देवाताओं का अपमान बंद नहीं किया जाता तो धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली ऐसी घटनाओं पर कानूनी कार्यवाही कराने को बाध्य होंगे।पत्रकार वार्ता में महंत स्वामी विश्वानंद पुरी,भगवाताचार्य पंडित पवनकृष्ण शास्त्री,राजवीर शर्मा,कुलदीप शर्मा,पवन त्यागी,आचार्य विष्णु शास्त्री,कुलदीप कृष्ण चौहान,ब्रजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
शांतिकुंज में पांच दिवसीय कन्या कौशल प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

हरिद्वार: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में सोमवार से पांच दिवसीय कन्या-किशोर कौशल प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ।महिला मंडल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या एवं ओडिसा जोन के भाइयों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।प्रशिक्षण शिविर में ओडिशा प्रांत से आए 200से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।शिविर के दौरान कुल 22सत्र आयोजित किए जाएंगे,जिनमें प्रतिभागियों को शारीरिक,मानसिक,सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए महिला मंडल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने कहा कि नारी ममता, त्याग व सहानुभूति की प्रतिमूर्ति है।समाज में उसकी भूमिका केवल एक परिवार तक सीमित नहीं,अपितु पूरे समाज के निर्माण में है।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज में संस्कारित पीढ़ी के निर्माण हेतु स्वयं को समर्पित करें।उन्होंने कहा कि आज की कन्याओं और किशोरों को स्वयं के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपनी प्रतिभा को निखारने की दिशा में सक्रिय प्रयास करने चाहिए।उन्होंने जीवन मूल्यों एवं आत्म-रक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।शिविर समन्वयक के अनुसार आगामी सत्रों में प्रतिभागियों को सनातन संस्कृति, व्यक्तित्व विकास,जीवन शैली,मानसिक स्वास्थ्य तथा आत्म-सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक व सैद्धांतिक मार्गदर्शन दिया जाएगा।शिविर कन्या-किशोरों को जीवन के विविध पक्षों में दक्ष बनाकर उन्हें आदर्श प्रशिक्षक के रूप में तैयार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।इस अवसर पर शांतिकुंज महिला मण्डल की बहिनों सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
एनयूजेआई हरिद्वार के नरेश गुप्ता बने अध्यक्ष ,संदीप रावत महामंत्री

हरिद्वार। देश में पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की हरिद्वार इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। वरिष्ठ पत्रकार नरेश गुप्ता को हरिद्वार इकाई का जिलाध्यक्ष और संदीप रावत को जिला महासचिव चुना गया है। दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारिर्यों ने सभी साथियों को साथ लेकर पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा मिलजुल कर सभी के हित में काम करने का संकल्प दोहराया।निवर्तमान अध्यक्ष आदेश त्यागी की अध्यक्षता और महासचिव डॉ.शिवा अग्रवाल के संचालन में प्रेस क्लब सभागार में संपन्न महासभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने अध्यक्ष पद पर नरेश गुप्ता तथा जिला महामंत्री के रूप में संदीप रावत के नाम की घोषणा की,सभी ने ध्वनिमत से स्वागत किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियो का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इससे पहले बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने कहा कि 2वर्ष पूर्व जिन उद्देश्यों को लेकर उन्होंने जिला महामंत्री डॉक्टर शिवा अग्रवाल के साथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी आज गर्व के साथ कहना पड़ रहा है कि सभी साथियों से मिले सहयोग के चलते संगठन को चलाने में सफल रहे।डा.शिवा अग्रवाल ने दो साल के दौरान किए गए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि वह सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे और संगठन में पत्रकारिता को लेकर रचनात्मक कार्य करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,गुलशन नैय्यर,प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कपिल,प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा,राजेंद्र नाथ गोस्वामी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक नौटियाल,प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ रजनीकांत शुक्ला,राहुल वर्मा,काशीराम सैनी,प्रदीप गर्ग.सचिन सैनी,डा.धूम सिंह सैनी,शमशेर बहादुर बम, बालकृष्ण शास्त्री,राजेश शर्मा,जयपाल सिंह,राव रियासत पुंडीर,प्रतिभा वर्मा,नीलम सैनी जोगिंदर मावी,संजीव शर्मा,आशीष धीमान पुलकित शुक्ला,नितिन राणा,अनिल कुमार,रविंदर पाल सिंह ,गौरव कश्यप,कृष्ण पाल चौहान समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों मैं दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।