पिथौरागढ़ से आया चरस सप्लायर गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने पिथौरागढ़ से चरस की तस्करी करने आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (निवासी गलाथी, धारचूला) के रूप में हुई है, जिसके पास से 533 ग्राम चरस बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी ‘मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ऋषिकुल मेले में जनता के शोषण का आरोप

महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने ऋषिकुल मैदान में लगे मेले में जनता के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि मेले में एंट्री फीस और पार्किंग के नाम पर भारी वसूली की जा रही है, सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा और कर्मचारियों का व्यवहार भी अनुचित है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व पार्षदों ने भी प्रशासन से मेले में लगने वाली एंट्री फीस पर रोक लगाने और मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं: संजय चौधरी

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा है कि किसान स्मार्ट मीटर की योजना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त को देहरादून में ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इन मांगों में स्मार्ट मीटर योजना वापस लेना, ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली, गन्ने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल तय करना और पहाड़ में चकबंदी जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *