हरिद्वार: सोमवार की सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
बहादराबाद,में आज सुबह मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 45 वर्षीय दीपक अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक पर ज्वालापुर से रुड़की जा रहे थे। जब वे बहादराबाद के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतकों के परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।