हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता के 200वें वर्ष में प्रवेश करने पर पत्रकारों की सम्मानित संस्था प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार की ओर से हिंदी द्विशताब्दी समारोह के भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है।सोमवार,11अगस्त से व्याख्यानमाला का शुभारंभ होने जा रहा है।उद्घाटन सत्र में जाने माने वक्ता,चिंतक एवं विचारक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बताया गया कि सोमवार,11अगस्त को प्रेस क्लब (रजि.)हरिद्वार के सभागार में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज करेंगे।वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर एनयूजे,आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवं मुख्य वक्ता के तौर पर माधवराव सप्रे संग्रहालय,भोपाल के संस्थापक पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुनील दत्त पांडे ने बताया कि प्रेस क्लब हरिद्वार कई वर्षों से 30मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन करता है जिसमें देश के विद्वान लोगों को बुलाने की परंपरा रही है।प्रेस क्लब हरिद्वार हिंदी पत्रकारिता के 200साल पूरे होने पर 30मई 2026 को भव्य आयोजन करेगा।इसके पूर्व व्याख्यान माला आयोजित की जा रही है। इसका उद्घाटन कार्यक्रम सोमवार,11अगस्त को होगा। कार्यक्रम संयोजक गुलशन नैयर ने बताया कि 11अगस्त के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी,पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर एवं एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी प्रतिभाग करेंगे।प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकम भव्य एवं आकर्षक होगा,जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।संयोजक डॉ.शिवा अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन गौरव की बात है।हिंदी पत्रकारिता ने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज भी हिंदी के समाचारों का बड़ा पाठक वर्ग है।प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है।इस संदर्भ में रविवार, 10अगस्त को एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य संयोजक सुनील दत्त पाण्डेय,संयोजक गुलशन नैय्यर,डॉ शिवा अग्रवाल,अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,महासचिव दीपक मिश्रा,कोषसचिव काशीराम सैनी,डॉ.रजनीकांत शुक्ला,संजय आर्य,संजय रावल,श्रवण कुमार झा,अमित कुमार गुप्ता,नरेश दिवान शैली,सुभाष कपिल,विकास कुमार झा,संदीप रावत,मनोज खन्ना,डॉ.मनोज सोही, बालकृष्ण शास्त्री,प्रतिभा वर्मा, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह,आशीष मिश्रा,के.के पालीवाल,एम.एस.नवाज, सहित अन्य पत्रकार साथी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *