हरिद्वार: भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए ‘कन्या भारती’ का गठन किया गया है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बाद लावण्य को प्रधानमंत्री, संस्कृति को उप प्रधानमंत्री, आरुषि को सेनापति, भाविका को उप सेनापति, सोनाक्षी को न्यायाधीश और प्रतीक्षा को उप न्यायाधीश के पद पर चुना गया है।
नवगठित टीम को ए.एन.सी.बी.टी. वोकेशनल एजुकेशन की प्रिंसिपल रश्मि सिंह चौहान ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ‘कन्या भारती’ से छात्राओं को नेतृत्व, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य की पीढ़ी सशक्त बनेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने बताया कि ‘कन्या भारती’ का उद्देश्य छात्राओं को सफल, समर्थ और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाना है। यह योजना बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए एक मंच है।