हरिद्वार :  हरिद्वार में बिजली और पानी की लगातार कटौती से नाराज महानगर कांग्रेस ने आज खड़खड़ी बाईपास चौक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बिजली-पानी संकट को लेकर जमकर नारेबाजी की।
अमन गर्ग ने कहा कि यात्रा सीजन में बार-बार बिजली कटौती से स्थानीय लोग और यात्री दोनों परेशान हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों के दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। सुभाष कपिल ने विद्युत विभाग पर सीजन में लोड बढ़ने की पहले से व्यवस्था न करने का आरोप लगाया।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष तुषार और ऋषभ वशिष्ठ ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वे बिना इनवर्टर के एक रात खड़खड़ी में बिताकर जनता की परेशानी महसूस करें। कैलाश भट्ट और बलराम गिरी कड़क ने अधिकारियों पर पावर कट के दौरान फोन बंद करने और जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए जल समस्या पर भी ध्यान दिलाया।
धरना प्रदर्शन में वीरेंद्र श्रमिक, राजेंद्र चौटेला, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सुनील सिंह, सोहित सेठी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग और जल संस्थान के दफ्तरों में जाकर अधिकारियों को जनता की समस्याओं से अवगत कराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *