श्रीनगर: श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की 49वीं बैठक जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस बैठक में जूनापीठाधीश्वर, आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अमरनाथ यात्रा को भारत की सनातन संस्कृति का जीवंत उत्सव और राष्ट्र की आत्मा का जागरण बताया। उन्होंने कहा कि “आज का कश्मीर नया कश्मीर है – शांति, शक्ति और सनातन संस्कृति की पुनर्जनन का प्रतीक”।
बैठक में बताया गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित हैं। SASB और प्रशासन द्वारा आधुनिक चिकित्सा केंद्र, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया दल (QRT), आरामदायक आवास और पौष्टिक भोजन सहित विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में शांति की पुनर्स्थापना से यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव का अवसर बन गई है। SASB ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पंजीकरण प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है।