हरिद्वार। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक व महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मासूम के कातिल को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया और 21हजार रूपए का ईनाम दिया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद करेंगे।उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस प्रशाशन से वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी की। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि आरोपी पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलायी जाए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नशे पर रोक लगायी जाए। सत्यापन अभियान चलाकर घाटों पर फैले नशेड़ियों को जिले से बाहर किया जाए। जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके।इस दौरान बृजमोहन भारद्वाज एवं कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *