हरिद्वार। जिलाािधकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कार्यरत तीनों कार्यदायी संस्थाओं के शाखा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जल जीवन मिशन के प्रस्तावित पेयजल योजनाओं का 03 माह की भीतर पूर्ण कराया जाए योजनाओं को पूर्ण कराने के साथ पेयजल योजनाओं से लाभान्वित होने वाले राजस्व ग्रामों में पेयजल योजना का कार्य पूर्ण होते ही तत्काल हर घर जल की कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी द्वारा पी0एम0 गति शक्ति पोर्टल पर जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बिछायी गयी पाईप लाईन की के0एम0एल0 फाईल योजनावार अपलोड करने का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।इसके अतिरिक्त जिन राजस्व ग्रामों में हर घर जल प्रमाणीकरण हो चुका है उन सभी ग्राम हर घर जल सत्यापन का कार्य 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,अधीक्षण अभियन्ता,उत्तराखण्ड जल संस्थान यशबीर मल्ल,अधिशासी अभियन्ता,उत्तराखण्ड जल संस्थान विपिन कुमार,अधिशासी अभियन्ता,पेयजल राजेश गुप्ता,अधिशासी अभियन्ता,पी.आई.यू.(अमृत) सी.पी.एस. गंगवार,अधिशासी अभियन्ता,यां़ित्रकी शाखा चारू अग्रवाल सहित उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी उपस्थित थेे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *