उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए। डॉ. संतोषानंद देव ने राज्यपाल के कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित व्यक्तित्व की प्रशंसा की और कहा कि उनका जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राज्यपाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने केदारनाथ दर्शन को एक अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभव बताया।