हरिद्वार: हरिद्वार में यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवमूर्ति चौक के पास हुई, जहां दोनों महिलाएं यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही थीं। जब यात्रियों ने इसका विरोध किया, तो महिलाओं ने उनके साथ झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान मेरठ के लिटी शेकपुरा निवासी (25 वर्ष) और गुवाहाटी, असम की रहने वाली (वर्तमान में धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी, 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उनका चालान किया गया।
इस घटना से स्थानीय लोगों और यात्रियों में आक्रोश है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *