हरिद्वार: एस.एम.जे.एन.पी.जी. कॉलेज में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की वीरता, कुशल रणनीतियां और युद्ध कौशल अतुलनीय हैं।
डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के गौरवशाली इतिहास के केंद्र बिंदु हैं। उन्होंने मराठा साम्राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। मोहिनी और अपराजिता को प्रथम, कशिश और दिव्यांशु नेगी को द्वितीय तथा चंद्रकिरण और अंश को तृतीय पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम में डॉ मोना शर्मा, डॉ सरोज शर्मा, डॉ पद्मावती तनेजा, डॉ पल्लवी, श्रीमती ऋचा मिनोचा, डॉ शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, हरीश चंद्र जोशी, अर्शिका, गौरव बंसल, सौरभ सैनी, आदित्य नौटियाल, ईशा कश्यप आदि उपस्थित थे।