हरिद्वार: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर इकबालपुर नांगल सिंचाई परियोजना के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार की सहमति को लेकर बात की और सीएम योगी को प्रस्ताव सौंपा। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इकबालपुर नांगल परियोजना के धरातल पर उतरने से उत्तराखंड की 15,280 हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश की 17,850हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। खरीफ चैनल के नाम से प्रस्तावित परियोजना से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर,बहादराबाद और रुड़की क्षेत्र के 74 गांवों के हजारों किसानों को खेती की सिंचाई करने सुविधा मिलेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के बलियाखेड़ी और नांगल क्षेत्र के 85 गांवों के किसानों के लिए भी ये परियोजना बेहद उपयोगी साबित होगी। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परियोजना में सिंचाई नहर की कुल लंबाई 72.8कि.मी.प्रस्तावित की गई है,जिसमे से 35किलोमीटर उत्तराखंड का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *