हरिद्वार: शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं को मिक्स मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाती है। ऐसी व्यवस्था देश और प्रदेश के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में होनी चाहिए।स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि देश में हाल ही में महिलाओं व बालिकाओं के साथ घटी दुखद घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसी घटनाओं को देखते हुए छात्राओ और युवतियों को आत्मरक्षा के लिए मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। सभी स्कूलों में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट उत्तराखंड के प्रमुख अमित कुमार चौधरी ने बताया कि एक विशेष प्रोजेक्ट के तहत शिवालिक नगर में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग वर्कशॉप की शुरुआत की गयी है। जिसमें रविवार को महिलाओं को निःशुल्क सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस का महत्व दिनो दिन बढ़ता जा रहा है। सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त और किसी भी खतरनाक स्थिति से निपटने में सक्षम बनाता है। सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राए, युवतियां और महिलाएं छेड़छाड़ या अन्य किसी भी उत्पीड़न से खुद का बचाव कर सकती हैं। प्रिंसिपल पुनीत श्रीवास्तव,वाइस प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता,स्पोर्ट टीचर प्रीति राठी,अंकित सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *